उत्तर प्रदेश में देवबंद सीट से जीते विधायक बृजेश सिंह ने अपनी विधानसभा सीट का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है
उत्तर प्रदेश में देवबंद सीट से जीते विधायक बृजेश सिंह ने अपनी विधानसभा सीट का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने उसको बदलकर देव वृंद करने की मांग की है। बृजेश सिंह ने इलाके के महाभारत काल से जुड़े होने के दावे किए हैं। बृजेश सिंह का कहना है कि इलाका दारुल ऊलूम देवबंद से ज्यादा महाभारत से जुड़े होने की वजह से मशहूर है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बृजेश सिंह ने कहा, ‘देवबंद की जगह यह इलाका हमेशा देव व्रन्द नाम से मशहूर रहा। यहां पर महाभारत की राखहांडी है, पांचों पांडवों ने यहीं पर पूजा की थी। गांव में ही जरवाला नाम से जगह है जो कि असल में यक्षवाला है। जहां पर यक्ष ने युधिष्ठिर के प्रश्न पूछे थे।’